“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

उपकरण और उनके उपयोग

उपकरण और उनके उपयोग

🔹 एक्सिलरोमीटर (Accelerometer):-  वाहन की चाल की वृद्धि दर को मापने का यंत्र है।

🔹 एक्युमुलेटर (Accumulator):- विद्युत् ऊर्जा को संचित करने का यंत्र है।

🔹 एक्टिनोमीटर (Actinometer) :- सूर्य किरणों की तीव्रता का निधरिण करने वाला यंत्र है।

🔹 एयरोमीटर (Aerometer) :- वायु तथा गैसों के भार तथा घनत्व मापने का यंत्र है।

🔹 अल्टीमीटर (Altimeter) :- विमानों की ऊँचाई मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र है।

🔹 अमीटर (Ammeter) :- विद्युत्-धारा को एम्पियर में मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र है।

🔹 एनिमोमीटर (Anemometer) :- वायु की शक्ति और गति मापने का यंत्र है।

🔹 एपिकायस्कोप (Apicoiscope):- अपारदर्शी चित्रों को पर्दे पर दिखाने का काम आने उपकरण है।

🔹 ऑडियोमीटर (Audiometer):-  ध्वनि की तीव्रता मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र है।

🔹 ऑडियोफोन (Audiophone):-  सुनने में सहायता के लिये कान में लगाया जाने वाला उपकरण है।

🔹 औरिस्कोप (Auriscope) :- कान के आंतरिक भाग के निरीक्षण के लिए प्रयुक्त यंत्र है।

🔹 एवोमीटर (Avometer):- रेडियो में उत्पन्न दोष का पता लगाने का यंत्र है।

🔹 बैरोग्राफ (Barograph):-  वायुमंडलीय दाब में होने वाले परिवर्तन का ग्राफ अंकित करनेवाला यंत्र

🔹 बैरोमीटर (Barometer):- वायुमंडलीय दाब मापने वाला यंत्र

🔹 बोलोमीटर (Binoculars) :- वस्तुओं को आवर्द्धित कर दिखाने वाला यंत्र

🔹 बोलोमीटर (Bolometer) :- ऊष्मीय विकिरण मापने का यंत्र

🔹 कैलीपर्स (Callipers) :- बेलनाकार वस्तुओं के अंदर तथा बाहर का व्यास मापने का यंत्र

🔹 कैलोरीमीटर (Calorimeter) :- ऊष्मा की मात्रा मापने का यंत्र

🔹 कारबुरेटर (Carburator) :- अन्तःदहन पेट्रोल इंजनों में प्रयुक्त उपकरण

🔹 कार्डियोग्राम (Cardiogram) :- मनुष्य की हृदय गति को मापने का यंत्र

🔹 कार्डियोग्राफ (Cardiograph) :- हृदय की गति को अभिलिखित करने वाला उपकरण

🔹 कैथेटोमीटर (Cathetometer) :- वैज्ञानिक प्रयोगों में ऊँचाई, स्तर आदि मापने वाला उपकरण

🔹कैथोड किरण नली (Cathode Ray Tube) :- इलेक्ट्रॉन आदि के उत्सर्जन में काम आने वाला नलीनुमा उपकरण

🔹 क्रोनोमीटर (Chronometer) :- पानी के जहाजों में सही समय ज्ञात करने में प्रयुक्त उपकरण

🔹कम्यूटेटर (Commutator):- विद्युत् प्रवाह की दिशा को बदलने वाला उपकरण / AC को DC में बदलने वाला उपकरण

Read More: प्रतियोगिता परीक्षा के उपयोगी प्रश्नोत्तर

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!