Hindi News Update for Tuesday, September 29, 2026
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार
🔶 सुप्रीम कोर्ट बोला-चुनाव आयोग 4 महीने में TMC विवाद सुलझाए, पार्टी का नाम-सिंबल फ्रीज; शिवसेना का केस 4 साल, NCP का 3 साल से पेंडिंग
🔶 सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए 18 की उम्र जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से नियम बनाने को कहा; निर्देश- प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानून मानने होंगे
🔶 फूड प्रोडक्ट पर लिखना होगा इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर है, इससे डायबिटीज–हार्ट अटैक का खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से कहा– जल्द नियम लागू करें
🔶 कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
🔶 राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी बस्ती पहुंचे, SDM से पूछा- पूरी बस्ती के वोटर गायब कैसे, सिर्फ एक बचा; दिल्ली SIR में 33 लाख नाम कटे
🔶 कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती का दौरा किया। यहां उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी के मुताबिक, इलाके में रहने वाले 728 लोगों में से एसआईआर के बाद केवल एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में बचा है, जबकि 727 नाम हटा दिए गए हैं
🔶 राहुल गांधी ने इलाके के मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर एक उपमंडल अधिकारी यानी एसडीएम से फोन पर बात की। वीडियो में वह अधिकारी से उसका नाम और पद पूछते हुए सुनाई देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसी व्यक्ति के पास घर है या नहीं, इसका उसके वोट देने के अधिकार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अधिकारी से दूसरे तरीके से बात करेंगे।
🔶 FCRA संशोधन पर संसद में मंथन, JPC की दूसरी बैठक आज; गृह और कानून मंत्रालय देंगे प्रेजेंटेशन
🔶 ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 15 राज्यों में प्रदर्शन, आगरा में CEC के घर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत पर वाटर कैनन चली
🔶 तिलक नगर में हुई झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है
🔶 यूपी में बड़ा हादसा: फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, चार की मौत; सात लोग सुरक्षित मलबे से निकाले गए
🔶 भारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है, पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है, इससे पहले 2009 में चावल का उत्पादन 10.1% घटा था, तब चावल की कीमतें 20% तक बढ़ गई थी
🔶 शोध: सीने में दर्द ही नहीं, हाथ-पैर ठंडे पड़ना और सांस फूलना भी हार्ट अटैक के संकेत, कई बड़े खुलासे आए सामने
🔶 हार्ट अटैक को आमतौर पर तेज सीने में दर्द, दबाव या भारीपन से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते। नए शोध में सामने आया है कि हार्ट अटैक के मरीजों में हाथ-पैर ठंडे पड़ना और सांस लेते समय फेफड़ों में खरखराहट जैसी स्थिति गंभीर खतरे का संकेत हो सकती है। खास तौर पर हाथ-पैर ठंडे रहने वाले मरीजों में अस्पताल के दौरान मौत का जोखिम ज्यादा पाया गया। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
🔶 भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल, जेवलिन में यशवीर को सिल्वर, रोहित को ब्रॉन्ज; श्रीशंकर, गुलवीर और ईशा ने भी जीते सिल्वर
🔶 बदला मौसम का मिजाज: आज नौ राज्यों में आंधी-बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में तापमान गिरा; कई जगह बारिश-भूस्खलन
🔶 ईरान से युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा- ‘इजराइल खत्म हो जाता, मिडिल ईस्ट का नामोनिशान नहीं रहता, मैंने रोका’
🔶 एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव: पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट; 26 स्टारलिंक V3 भी साथ
Read More: Hindi News Updates
Post Views: 7