“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) :स्थापना दिवस 

रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) // स्थापना दिवस 

भारत में हर साल रेलवे पुलिस बल(RPF) स्थापना दिवस 20 सितंबर को मनाया जाता है। साल 1985 में रेलवे पुलिस बल (RPF) को केंद्रीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। 29 अगस्त 1957 को संसद द्वारा रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम बनाया गया, जिसमें सुरक्षा बल का नाम बदलकर रेलवे सुरक्षा बल कर दिया गया। आरपीएफ नियम 10 सितंबर 1959 को बनाया गया वहीं आरपीएफ विनियम 1966 में तैयार किया गया। 1965 में इसे “रेलवे सुरक्षा विशेष बल” (RPSF) नाम दिया गया। 1966 में RPF को रेलवे संपत्ति अधिनियम बनाकर रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण के लिए कानूनी अधिकार दिए गए हैं।

रेलवे सुरक्षा बल भारत के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में सेे एक है। यह ऐसा सुरक्षा बल है, जो देश में रेल यात्रियों की सुरक्षा, भारतीय रेलवे की सम्पत्तियों की रक्षा तथा किन्हीं देश विरोधी गतिविधियों में रेलवे सुविधाओं के इस्तेमाल की निगरानी रखना है। यह एक केंद्रीय सैन्य सुरक्षा बल है, जो पैरा मिलिट्री फोर्स के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रायः आर.पी.एफ़ के नाम से जाना जाता है। यह सुरक्षा बल भारतीय रेल मंत्रालय के अधीन होता है।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  International Day of the Rights of the Child Universal Day of the Child | अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस सार्वभौमिक बाल दिवस 

Share this post

error: Content is protected !!