“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Indian History GK Questions Answers

  1. स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
  2. भूदान आन्दोलन किसके द्वारा शुरू किया था? – विनोबा भावे
  3. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरू किया गया था? – 9 अगस्त, 1942 ई.
  4. भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव काँग्रेस ने किस वर्ष पारित किया था? – 1942 में
  5. ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ की स्थापना कब हुई? – 1936 ई.
  6. चन्द्रगुप्त मौर्य के महल के अवशेष कहाँ से मिले हैं? – कुम्रहार (पटना)
  7. अलीगढ़ आन्दोलन किसके द्वारा चलाया गया था? – सैयद अहमद खाँ
  8. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया था? – लार्ड कार्नवालिस
  9. मेगस्थनीज के अनुसार, भारतीय समाज कितने भागों में विभाजित था? – 7
  10. काकोरी ट्रेन डकैती कांड के मुख्य नायक कौन थे? – राम प्रसाद बिस्मिल
  11. ‘गोल्डेन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता संग्रह की रचयिता कौन थी? – सरोजनी नायडू
  12. 1947 के भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के दिल्ली अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? – राजेन्द्र प्रसाद
  13. गुप्तकालीन स्वर्ण-सिक्कों को क्या कहा जाता था? – रुप्यक
  14. तराईन की पहली लड़ाई (1191 ई.) किनके बीच हुई थी? – मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान
  15. ‘वेदों में सम्पूर्ण सच्चाई निहित है’ यह व्याख्या किसने की थी? – स्वामी दयानंद
  16. स्वामी विवेकानन्द का मूल नाम क्या था? – नरेन्द्रनाथ दत्त
  17. सिकन्दर के समय मगध पर किसका शासन था? – धननन्द
  18. मंगल पाण्डे ने किस सैन्य छावनी में विद्रोह किया? – बैरकपुर
  19. भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था? – कुतुबुद्दीन ऐबक
  20. अपने काल का महान् संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे? – अकबर
  21. भारत में सती प्रथा कब प्रतिबन्धित की गई? – 1829 ई.
  22. लिंगराज मन्दिर की नींव किसने डाली थी? – ययाति केसरी
  23. दिल्ली में केन्द्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खण्डों का वास्तुविद् कौन था? – एडवर्ड लुटियन्स
  24. सिन्धु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? – राजस्थान में
  25. बिहार में 1857 ई. के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? – कुँवर सिंह
  26. वर्ष 1526 ई. में लड़ी गई पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था? – इब्राहिम लोदी
  27. 1857 ई. के विद्रोह के दमन के बाद मुगल शासक बहादुरशाह को कहाँ निर्वासित कर दिया गया? – रंगून
  28. ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से सम्बन्धित है? – चिकित्सा
  29. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है? – सिंध
  30. स्वतन्त्र भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल कौन था? – सी. राजगोपालाचारी
  31. 1857 ई. के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था? – सिपाहियों द्वारा चर्बी युक्त कारतूस का प्रयोग
  32. पाटलिपुत्र नगर का संस्थापक कौन था? – उदायिन
  33. सुभाषचन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कहाँ की थी? – सिंगापुर
  34. किसने तंजौर में वृहदेश्वर मन्दिर का निर्माण कराया था? – आदित्य
  35. शेरशाह का मकबरा कहां स्थित है? – सासाराम
  36. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने का श्रेय किसको प्राप्त है? – बाल गंगाधर तिलक
  37. किसके शासनकाल में चित्रकला का सर्वाधिक विकास हुआ? – जहाँगीर
  38. वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्मूलन किसके द्वारा किया गया था? – लॉर्ड विलियम बैंटिक
  39. 10 मई, 1857 के सिपाही विद्रोह कहाँ से आरम्भ हुआ? – मेरठ
  40. प्राचीन भारत में किस एक ने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए? – कुषाण
  41. किस युद्ध में हुमायूँ शेर खाँ से निर्णायक रूप से पराजित हुआ? – कन्नौज का युद्ध
  42. चटगाँव शस्त्रागार डकैती से सम्बन्धित क्रान्तिकारी थे? – मास्टर सूर्य सेन
  43. महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह क्रियाविधि सबसे पहले कहाँ प्रयुक्त की? – चम्पारण
  44. 1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? – लॉर्ड कैनिंग
  45. ‘देशबन्धु’ की उपाधि किससे सम्बन्धित है? – चित्तरंजन (सी.आर.) दास
  46. बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित ‘आनन्द मठ’ का सम्बन्ध किस विद्रोह से है? – संन्यासी विद्रोह
  47. किस संगीत वाद्य को हिन्दू मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है? – सितार
  48. कलकत्ता में उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई? – 1774 ई.
  49. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – सिकन्दर लोदी
  50. किस वर्ष में मुस्लिम लीग ने एक पृथक् राष्ट्र का संकल्प (पाकिस्तान प्रस्ताव) स्वीकार किया था? – 1940
Also Read  Battles that Changed the Modern World

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!