“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस 

 संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस 

वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित अपने हस्ताक्षरकर्ताओं के बहुमत द्वारा घोषणापत्र के अनुसमर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था।

इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1971 में अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाए जाने की घोषणा की गई थी और इस संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

50 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा चार्टर पर 26 जून 1945 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें पोलैंड ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उसने बाद में हस्ताक्षर किए और वह 51 संस्थापक सदस्य देशों में शामिल हो गया।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  World Children's Fund Day (UNICEF Foundation Day) | विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस) 

Share this post

error: Content is protected !!