“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

अनेकार्थक शब्द

For ➤ Hindi Contents

अनेकार्थक शब्द

 

– पट – वस्त्र, पर्दा, दरवाजा, स्थान, चित्र का आधार।

– पत्र – चिट्ठी, पत्ता, रथ, बाण, शंख, पुस्तक का पृष्ठ।

– पद्म – कमल, सर्प विशेष, एक संख्या।

– पद – पाँव, चिह्न, विशेष, छन्द का चतुर्थाँश, विभक्ति युक्त शब्द, उपाधि, स्थान, ओहदा, कदम।

– पतंग – पतिँगा, सूर्य, पक्षी, नाव, उड़ाने का पतंग।

– पय – दूध, अन्न, जल।

– पयोधर – बादल, स्तन, पर्वत, गन्ना, तालाब।

– पानी – जल, मान, चमक, जीवन, लज्जा, वर्षा, स्वाभिमान।

– पुष्कर – तालाब, कमल, हाथी की सूँड, एक तीर्थ, पानी मद।

– पृष्ठ – पीठ, पीछे का भाग, पुस्तक का पेज।

– प्रत्यक्ष – आँखोँ के सामने, सीधा, साफ।

– प्रकृति – स्वभाव, वातावरण, मूलावस्था, कुदरत, धर्म, राज्य, खजाना, स्वामी, मित्र।

– कल – मशीन, आराम, सुख, पुर्जा, मधुर ध्वनि, शान्ति, बीता हुआ दिन, आने वाला दिन।

– कक्ष – काँख, कमरा, कछौटा, सूखी घास, सूर्य की कक्षा।

– कर्ता – स्वामी, करने वाला, बनाने वाला, ग्रन्थ निर्माता, ईश्वर, पहला कारक, परिवार का मुखिया।

– कलम – लेखनी, कूँची, पेड़-पौधोँ की हरी लकड़ी, कनपटी के बाल।

– कलि – कलड, दुःख, पाप, चार युगोँ मेँ चौथा युग।

– कशिपु – चटाई, बिछौना, तकिया, अन्न, वस्त्र, शंख।

– काल – समय, मृत्यु, यमराज, अकाल, मुहूर्त, अवसर, शिव, युग।

– काम – कार्य, नौकरी, सिलाई आदि धंधा, वासना, कामदेव, मतलब, कृति।

– किनारा – तट, सिरा, पार्श्व, हाशिया।

– कुल – वंश, जोड़, जाति, घर, गोत्र, सारा।

– कुशल – चतुर, सुखी, निपुण, सुरक्षित।

– कुंजर – हाथी, बाल।

Also Read  सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी 

– कूट – नीति, शिखर, श्रेणी, धनुष का सिरा।

– कोटि – करोड़, श्रेणी, धनुष का सिरा।

– कोष – खजाना, फूल का भीतरी भाग।

– क्षुद्र – नीच, कंजूस, छोटा, थोड़ा।

– खंड – टुकड़े करना, हिस्सोँ मेँ बाँटना, प्रत्याख्यान, विरोध।

– खग – पक्षी, बाण, देवता, चन्द्रमा, सूर्य, बादल।

– खर – गधा, तिनका, दुष्ट, एक राक्षस, तीक्ष्ण, धतूरा, दवा कूटने की खरल।

– खत – पत्र, लिखाई, कनपटी के बाल।

– खल – दुष्ट, चुगलखोर, खरल, तलछट, धतूरा।

– खेचर – पक्षी, देवता, ग्रह।

– गंदा – मैला, अश्लील, बुरा।

– गड – ओट, घेरा, टीला, अन्तर, खाई।

– गण – समूह, मनुष्य, भूतप्रेत, शिव के अनुचर, दूत, सेना।

– गति – चाल, हालत, मोक्ष, रफ्तार।

– गद्दी – छोटा गद्दा, महाजन की बैठकी, शिष्य परम्परा, सिँहासन।

– गहन – गहरा, घना, दुर्गम, जटिल।

– ग्रहण – लेना, सूर्य व चन्द ग्रहण।

– गुण – कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, विशेषता, हुनर, महत्त्व, तीन गुण (सत, तम व रज), प्रत्यंचा (धनुष की डोरी)।

– गुरु – शिक्षक, बड़ा, भारी, श्रेष्ठ, बृहस्पति, द्विमात्रिक अक्षर, पूज्य, आचार्य, अपने से बड़े।

– गौ – गाय, बैल, इन्द्रिय, भूमि, दिशा, बाण, वज्र, सरस्वती, आँख, स्वर्ग, सूर्य।

– घट – घड़ा, हृदय, कम, शरीर, कलश, कुंभ राशि।

– घर – मकान, कुल, कार्यालय, अंदर समाना।

– घन – बादल, भारी हथौड़ा, घना, छः सतही रेखागणितीय आकृति।

– घोड़ा – एक प्रसिद्ध चौपाया, बंदूक का खटका, शतरंज का एक मोहरा।

– अंक – संख्या के अंक, नाटक के अंक, गोद, अध्याय, परिच्छेद, चिह्न, भाग्य, स्थान, पत्रिका का नंबर।

Also Read  अत्यंत विचारणीय संदेश हमारे देश भारत में खासकर हिन्दू परिवार परम्परा का पतन होना प्रारम्भ हो चुका है।

– अंग – शरीर, शरीर का कोई अवयव, अंश, शाखा।

– अंचल – सिरा, प्रदेश, साड़ी का पल्लू।

– अंत – सिरा, समाप्ति, मृत्यु, भेद, रहस्य।

– अंबर – आकाश, वस्त्र, बादल, विशेष सुगन्धित द्रव जो जलाया जाता है।

– अक्षर – नष्ट न होने वाला, अ, आ आदि वर्ण, ईश्वर, शिव, मोक्ष, ब्रह्म, धर्म, गगन, सत्य, जीव।

– अर्क – सूर्य, आक का पौधा, औषधियोँ का रस, काढ़ा, इन्द्र, स्फटिक, शराब।

– अकाल – दुर्भिक्ष, अभाव, असमय।

– अज – ब्रह्मा, बकरा, शिव, मेष राशि, जिसका जन्म न हो (ईश्वर)।

– अर्थ – धन, ऐश्वर्य, प्रयोजन, कारण, मतलब, अभिप्रा, हेतु (लिए)।

– अक्ष – धुरी, आँख, सूर्य, सर्प, रथ, मण्डल, ज्ञान, पहिया, कील।

– अजीत – अजेय, विष्णु, शिव, बुद्ध, एक विषैला मूषक, जैनियोँ के दूसरे तीर्थँकर।

– अतिथि – मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति, अग्नि।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!